बीएड की दो दिवसीय प्रायोगिक परीक्षा शुरू
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (ई. के. के. सिंह सेंगर)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय से संबद्ध रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में मंगलवार से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दो दिवसीय प्रायोगिक परीक्षा शुरू हो गई। कोविड-19 से बचाव हेतु सभी सावधानियों को बरतते हुए एवं सुरक्षा हेतु पहले दिन मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए प्रायोगिक परीक्षा शुरू हुई। इस संबंध में बीएड कॉलेज के सचिव इंजीनियर जयप्रकाश सिंह ने कहा कि सत्र 2019-21के प्रशिक्षणार्थियों की विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा जारी निर्देश के तहत कोविड-19 से बचाव के लिए जारी प्रावधानों का पालन करते हुए प्रायोगिक परीक्षा पहले दिन की सकुशल संपन्न हुई। दूसरे दिन की परीक्षा बुधवार को अपने निर्धारित समयानुसार संचालित होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग