सर्पदंश से महिला की मौत
सुभाष प्रसाद। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के भगवानपुर टाड़ी टोला में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गयी। मृत महिला हरेंद्र भगत की 28 वर्षीया पत्नी सविता देवी बतायी जाती है। परिजनों के अनुसार सोये अवस्था मे ही महिला को विषैले सांप ने डंस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए पोखरेड़ा स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले जा रहे थे लेकिन रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग