वर्चस्व कायम करने को लेकर मारपीट, एक घायल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के कवलपुरा मठिया गांव में वर्चस्व कायम रखने को लेकर विवाद में महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान कवलपुरा मठिया गांव निवासी रामबाबू दास की पत्नी शांति देवी के रूप में हुई। मामले में घायल महिला ने थाना पुलिस को आवेदन दिया जिसमें उसने बताया कि उसका पड़ोसी बिना कारण के गाली गलौज करता रहता है जिसका विरोध करने पर मारपीट की जाती रहती है। खेत में रखें जलावन को लाने के विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया गया। वही घायल के परिजनों ने बताया कि मामले में पंचायती करायी गई थी पर तब भी मारपीट करने की धमकी दी जा रही है। मामले में थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग