अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने शौच जा रहें लड़के को मारा टक्कर, सदर रेफर
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के डुमरसन सिंसई गांव नहर पर मंगलवार की देर शाम अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने शौच करने जा रहे लड़कें को जोरदार टक्कर मार दी जिससे लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में इलाज के पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। वही इलाज के दौरान उसकी पहचान डुमरसन सिंसई गांव निवासी विरेन्द्र महतो के 9 वर्षीय पुत्र प्रिस कुमार के रूप में हुई। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने उसकी गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।वही गंभीर रूप से घायल लड़कें की स्थिति देख परिजन में कोहराम मचा हुआ था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग