एक ही विधानसभा सीट से दंपति ने कराया नामांकन, मतदाताओं के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म

विकास कुमार की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। विधानसभा चुनाव को लेकर द्वितीय चरण का नामांकन तेज है। परसा विधानसभा चुनाव में वरीय नेता दंपति के चुनाव में नामांकन कराने के बाद मतदाताओं में असमंजश की स्थिति शुरू हो गई हैं। जदयू से टिकट नहीं मिलने के बाद जदयू के जिला महासचिव मैनेजर सिंह ने बागी होने के बाद बुधवार को निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन कराया। वहीं इसी सीट से उनकी पत्नी रामवती देवी ने भी निर्दलीय अपना नामांकन कराया हैं। एक ही सीट पर दंपति के नामांकन को लेकर मतदाताओं में कई चर्चाएं हैं और मतदाताओं में असमंजश बनने लगा हैं। दंपति के नामांकन को लेकर प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों व समर्थकों में इसे लेकर चर्चा तेज हैं। वहीं प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने वाले मतदाता भी अपनी- अपनी चुनावी गणित व कयासों के अनुसार दोनों के निर्दलीय नामांकन को लेकर अपने- अपने फार्मूला से चुनावी रणनीति का आकलन कर रहे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग