नगरा : प्रखंड के नगरा पीएचसी के प्रभारी द्वारा कोरोनो के संदिग्ध मरीजों की पहचान करने के लिए सोमवार के दिन जो मेडिकल टीम का गठन किया गया। यह टीम ने एक संदिग्ध मरीज को पकड़कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मरीज के सीने में जकड़न फीवर तथा सर्दी की समस्या थी। मरीज दिल्ली से अपने गांव में आया था। मेडिकल टीम के डॉक्टर चंद्रमोहन सिंह एवं फार्मासिस्ट समीरन सलेह ने करीब क्षेत्र में दर्जनों मरीजों का चेकअप किया और उसमें से एक मरीज को कोरोना का संदिग्ध बताते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस बात की जानकारी मरीज को चेकअप करने वाले मेडिकल टीम के डॉ चंद्रमोहन सिंह ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग