श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयु में स्नान किया

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। नवरात्र पर्व के प्रारम्भ होने से एक दिन पहले पुरुषोत्तम मास महात्म्य कथा की पूर्णाहुति के अवसर पर स्थानीय रामघट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयु में स्नान किया तथा हनुमान गढ़ी मन्दिर परिसर में पूजा अर्चना की। इससे पहले संत रामप्रिय दास के संयोजकत्व में आयोजित पुरुषोत्तम मास कथा महात्म्य का वाचन कर विधिवत पूर्णाहुति शिक्षक रंजन शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु ने पुरुषोत्तम मास/मलमास को अतिशय प्रिय माना और उक्त मास का नामकरण अपने नाम पर किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग