मांझी के घोरहट गांव में युवा शक्ति संस्था के तत्वावधान में चलाया गया स्वच्छता अभियान
संजीव कुमार शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। प्रखंड के घोरहट गांव में शारदीय नवरात्र के मद्देनजर युवा शक्ति संस्था के तत्वावधान एवं प्यारे अंगद के नेतृत्व में गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पूरे उत्साह के साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने हाथ में कुदाल, झाड़ू व टोकरी आदि लेकर गांव की गलियों व सड़कों की सफाई कर चकाचक बना दिया। वहीं ग्रामीणों से भी अपने घरों के अंदर व बाहर सफाई पर ध्यान देने की अपील की। प्यारे अंगद ने बताया कि आस-पास फैले कूड़ा-कर्कट अनेक बीमारियों के जड़ हैं। जिनकी सफाई कर हीं गांव एवं समाज को स्वच्छ व स्वस्थ बनाया जा सकता है। युवाओं के सामूहिक सफाई अभियान में टुनटुन यादव, छोटेलाल यादव, नितेश साह, मिथिलेश कुमार, राजाबाबू कुमार, कुंदन कुमार, नीरज कुमार, मोनू कुमार, भूषण कुमार, रवींद्र कुमार आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग