राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

शारदीय नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओ ने सरयू नदी में लगाई आस्था की डुबकी

शारदीय नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओ ने सरयू नदी में लगाई आस्था की डुबकी

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर/मांझी (सारण)। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मांझी स्थित सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। शनिवार की अहले सुबह से ही मांझी स्थित राम घाट समेत अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। लोग सुबह ही बड़ी संख्या में पैदल व निजी साधन से सरयू नदी के तट पर पहुंच आस्था की डुबकी लगाई। महिला-पुरूष युवा युवती व बच्चे भी आस्था के रंग में लीन थे।जहाँ श्रद्धालुओ ने सरयू नदी के पवित्र जल में डुबकी लगाकर नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र का अनुष्ठान शुभारंभ किया।जिसमें प्रखंड क्षेत्र के अलावा सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के लोग भी बड़ी संख्या में नदी के पवित्र जल में स्नान करने आए थे। सुबह की पहली किरण निकलने के साथ ही लोगो की भीड़ धीरे-धीरे बढ़ने लगी। जहां देखते ही देखते घाटों पर अच्छी खासी भीड़ उमड़ पड़ी।कुछ स्थानों पर लोगो को पांव रखने की जगह नहीं थी। नदी के सभी गंगा घाटों पर हर-हर महादेव, हर-हर गंगे व जय माँ दुर्गे का स्वर गुजाएमान हो रहा था।जिसे सुन पूरा नदी का तटीय क्षेत्र गुंजयमान हो उठी। वहीं रामघाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी थी। मानो आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा हो। जिसे देखते ही बन रहा था। हर तरफ लोगों का हुजूम लगा था। जगह-जगह पूजा सामग्री की दुकानें भी सजी थी। श्रद्धालु भक्त स्नान के उपरांत माँ गंगा की पूजा अर्चना कर अपने परिवार, गांव नगर, देश प्रदेश समेत समस्त संसार के मानव जाति पर आए वैश्विक कोरोना महामारी के संकट से मुक्ति दिलाने के लिए माँ दुर्गा की आराधना की। लोगों के जीवन मे खुशहाली, सुख समृद्धि व शांति की मंगलकामना की। श्रद्धालु भक्त सरयू नदी में डुबकी लगाने के बाद गंगा जल व गंगा मिट्टी लेकर अपने-अपने घरों की ओर निकल पड़े।