कलश स्थापना के साथ शुरू हुई शारदीय नवरात्र, प्रथम दिन शैलपुत्री की हुई अराधना
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर/मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों व पूजा पंडालों में कलश स्थापना की गई। कलश स्थापना के साथ शनिवार से शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा की पूजा आराधना शुरू हो गई। शारदीय नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना के साथ देवी दुर्गा के पहले स्वरूप माँ शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। जहां पूर्ण विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा अर्चना के उपरांत कलश स्थापना की गई। कलश स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्र पर्व का अनुष्ठान का शुभारंभ हो गया।जगह-जगह पूजा पंडालों धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालु गुलाबी व पीताम्बर वस्त्र धारण कर अनुष्ठान में सम्मलित हुए।वही जैतपुर गांव स्थिति माँ काली स्थान परिसर में पंडित संत तिवारी के सानिध्य में पूर्ण विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना की गई। जिसको लेकर ग्रामीणों व लोगो मे भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।हालांकि कोरोना संक्रमण काल को लेकर लोग सुरक्षा की दृष्टि से एतिहात बरत रहे है। श्रद्धालु भक्तों का कहना है कि भक्ति के साथ सजगता भी बहुत आवश्यक है।वही नवरात्र को लेकर धार्मिक मान्यता है कि जगत की समस्त शक्तियों के उद्मगम का स्रोत आदि शक्ति में सम्माहित है।जिससे नवरात्र में भगवती के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना में जीवन का संदेश समाहित होता है। वहीं घरों में शारदीय नवरात्र के पूजन सामग्री खरीदने को लेकर शुक्रवार को विभिन्न बाजरो में लोगो की काफी भीड़ उमड़ी थी। लोगों मे दुर्गोत्सव को लेकर काफी उत्साह व भक्ति का माहौल देखा जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग