एसएसबी के जवानों द्वारा लगातार फ्लैग मार्च जारी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर(सारण)। आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ,निष्पक्ष एवं भयमुक्त कराने के उद्देश्य से एसएसबी के जवानों द्वारा लगातार दूसरे दिन भी फ्लैग मार्च किया गया। सीओ रणधीर प्रसाद एवं एसआई प्रमोद कुमार के नेतृत्व में स्थानीय थाने की पुलिस एवं एसएसबी के जवानों ने बेलौर ,सतजोड़ा एवं चकिया पंचायतों के विभिन्न टोलों में फ्लैग मार्च किया । सीओ रणधीर प्रसाद ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संवेदनशील एवं कमजोर वर्ग के इलाके में लगातार एरिया डोमिनेशन किया जाएगा। ताकि लोग शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में मतदान कर सकें। उन्होंने लोगो से भयमुक्त होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग