नियोजित शिक्षकों को समान काम के लिए समान वेतनमान व बेरोजगारों को रोजगार देगी तेजस्वी सरकार: श्रीकांत

के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। एकमा विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन से राजद प्रत्याशी श्रीकांत यादव ने रविवार को एकमा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने आमडाढी, पांडेय छपरा, गौसपुर, पचरुखिया, देकुली, रामपुर, आदि गांवों में जनसंपर्क कर जनता जनार्दन से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर नियोजित शिक्षकों को समान काम के लिए समान वेतनमान की मांग पूरी होगी। साथ ही 20 लाख बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए तेजस्वी यादव पहले से ही अपने घोषणा पत्र में ऐलान कर चुके हैं। इस अवसर पर आमडाढी पंचायत के पूर्व मुखिया सुग्रीव सिंह, पूर्व मुखिया ओमप्रकाश सिंह, सच्चिदानंद सिंह, रामाशंकर सिंह, सुरेंद्र पंडित, कृष्णा सिंह, महातम सिंह, मंडल साह, गामा सिंह, रविंद्र सिंह, लालबाबू सिंह, चंद्रिका पांडेय, अशोक पांडेय, मुन्ना श्रीवास्तव, गौरी, विद्या बाबा, पप्पू सिंह, गौतम यादव, लोहा यादव, रंजीत साहनी, ओम प्रकाश दास, जितेंद्र सिंह, विजय यादव, रवि रंजन यादव, सुभाष यादव, अवधेश यादव, जितेंद्र सिंह, जितेंद्र यादव, अहमद अली, जाकिर हुसैन, रवि महतो आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग