जमीनी विवाद में धारदार हथियार से जख्मी कर नकदी छीनी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र धनगढ़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हिंसक मारपीट हो गयी। जिसके बाद दो लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के सम्बंध में पीड़ित अर्जुन प्रसाद राउत ने बताया कि जमीन की नापी चल रही थी। शांति व्यवस्था के लिए गांव के सरपंच भी शामिल थे। तभी दिलीप ठाकुर, संजय ठाकुर, अमित ठाकुर, अंशु ठाकुर, सन्तोष ठाकुर सहित आठ लोगों ने तलवार से लैश होकर मारपीट कर जख्मी कर दो हजार रुपये की नकदी छीन लिए तथा जान मारने की धमकी दिए है। मामले में पुलिस करवाई में जुट गई है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन