हताश विरोधी अपनी हार देख अफवाह फैलाने में जुटे: वीरेंद्र ओझा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। विपक्ष की हार सुनिश्चित है। बनियापुर की महान जनता हमारे पक्ष में गोलबंद हो गयी है। इसी कारण विरोधी पक्ष के द्वारा अफवाह उड़ाया जा रहा है। मेरे प्रत्याशी और उम्मीदवारी को लेकर विरोधी नहीं जान रहा है कि बनियापुर की महान जनता ने हमारी जीत सुनिश्चित कर दिया है। यह बातें एनडीए प्रत्याशी वीरेंद्र ओझा ने रविवार को समर्थको के बीच कही। उन्होंने कहा कि विरोधी की जमीन छीन चुकी है।अब मात्र चुनाव में तिकड़म बाजी का सहारा लेंगे। उन्होंने समर्थको को आगाह करते दमखम के साथ चुनाव में अपने प्रत्याशी वीरेंद्र ओझा के पक्ष में घर घर एक एक मतदाता को जागरूक करने का आग्रह किया। उन्होंने बनियापुर व मसरख के कई गांवो का दौरा कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। इस मौके पर जब्बार हुसैन, गोविंदा सिंह, बृजभूषण गिरि, कान्तु ठाकुर, पप्पू सिंह, रविभूषण ओझा, मणिभूषण ओझा सहित दर्जनों कार्यकर्ता अलग-अलग टीमों के साथ श्री ओझा के पक्ष में मतदान की अपील किया।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन