विधानसभा चुनाव को लेकर इसुआपुर में 1950 लोगों पर 107 की कार्रवाई हुई
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
इसुआपुर (सारण)। बिहार विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व शन्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थानाध्य्क्ष अशोक कुमार दास ने एक हजार नव सौ पचास लोगों पर धारा-107 तथा बीस लोगों पर धारा-110 की कार्रवाई की है। वही धारा सीसीए 3 के तहत सात लोगों को जिला बदर का आदेश निर्गत कराया है। जिला बदर होने वालो में गणेश दुबे पिता दिपनरायण दुबे ग्राम डटरा पुरसौली, अरबिन्द राय पिता बांके राय हन्कारपुर, सितबी राय पिता संभु राय लौवा, रोहित कुमार पिता बिनोद सिंह सहवा, सतेन्द्र राय पिता शिवकुमार राय निपनीया, चंदन दुबे पिता टुनटुन दुबे डटरा पुरसौली, तथा मनन सिंह गन्गोई शामिल हैं। वही धारा-110 के तहत श्याम बहादूर राउत ग्राम केरवां, बच्चा महतो रामपुर अटौली, सुरेन्द्र राय रामपुर अटौली, हरेन्द्र साह प्यारेपुर, श्रीराम उर्फ गुडू महतो श्यामपुरा, सरोज गिरि भगवानपुर, अरबिंद राय हकारपुर, टुनटुन साह रामचौरा, विबेक सिंह रामचौरा, जयप्रकाश राय रामपुर अटौली, अजय राय रामपुर अटौली, अनुज सिंह गन्गोई, अर्जुन महतो बेला, तेरस महतो बेला, छोटे राउत केरवां, लखेन्द्र महतो रामपुर आटौली, रोहित तिवारी महुली, सोनू कुमार गिरि अचितपुर, नयन ओझा रामपुर अटौली, अनिल साह महुली शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग