जमीनी विवाद जमकर मारपीट आधा दर्जन घायल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के जजौली गांव में सोमवार की सुबह दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में जमकर मारपीट में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहा उनकी पहचान जजौली गांव निवासी स्व राजगृह सिंह के 60 वर्षीय शीला नाथ सिंह, शीला नाथ सिंह की 50 वर्षीय पत्नी मंजू देवी और 22 वर्षीय पुत्र मंतोष कुमार सिंह और दूसरे पक्ष की पहचान स्व संजीव सिंह के 55 वर्षीय पत्नी लालझरी कुंवर, 25 वर्षीय पुत्र मुन्ना सिंह के रूप में हुई। मामले में घायल मंजू देवी ने बताया कि जमीन बेचा गया था उसी को लेकर विवाद हो गया। वही दूसरे पक्ष से घायल मुन्ना सिंह ने बताया कि वे दरवाजे पर साफ सफाई कर रहें थे कि पड़ोसी द्वारा जमीनी विवाद को मुद्दा बनाकर मारपीट की जानें लगी। मामले में थाना पुलिस को दोनों पक्षों से आवेदन दिया गया है मामले में थाना पुलिस जांच- पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग