डॉ हरिश्चंद्र बनाए गए जेपीयू के सीसीडीसी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो डॉ हरिश्चंद्र को कुलपति डॉ फारूक अली द्वारा मंगलवार को विश्वविद्यालय के सीसीडीसी के पद पर नियुक्त किया है। उक्त बातों की जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ दिनेश पाल ने बताया कि कुलपति के आदेश अनुसार कुलसचिव ग्रुप कैप्टन कृष्ण ने पत्र निर्गत कर डॉ हरिश्चंद्रको विश्वविद्यालय के संयोजक, महाविद्यालय विकास परिषद के पद पर तत्काल प्रभाव से उनके अन्य कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक के लिए नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही डॉ सुधीर कुमार सिंह को निर्देश दिया गया है कि वह अपना सीसीडीसी का कार्यभार प्रो डॉ हरिश्चंद्र को सौंप दें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग