अवैध लॉटरी के धंधेबाज को भेजा गया जेल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। खैरा थाना पुलिस द्वारा अवैध लॉटरी के धंधेबाजो के खिलाफ की गई कार्रवाई के तहत मंगलवार के दिन दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मूसेहरी गांव निवासी स्वर्गीय बांका सिंह के पुत्र बृजकिशोर सिंह तथा उदित माझी के पुत्र शैलेंद्र कुमार पासवान अवैध लॉटरी का कारोबार कर रहे थे छापेमारी के दौरान इन दोनों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया। उक्त जानकारी सायरा थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग