शराब के धंधेबाज को भेजा गया जेल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। खैरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में नदी किनारे कुछ लोग अवैध शराब का निर्माण कर रहे हैं। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा तीन भागने में सफल रहे। उक्त गिरफ्तार व्यक्तियों में थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी बच्चू साह के पुत्र संतोष साह एवं बहुआरा पट्टी गांव निवासी भदेश्वर राम के पुत्र रामनाथ राम बताए जाते हैं। इन दोनों के पास से 15-15 लीटर महुआ निर्मित शराब बरामद किया गया। इन दोनों की निशानदेही पर तीन फरार व्यक्तियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार धंधेबाजों को मंगलवार के दिन जेल भेज दिया गया। उक्त बातों की जानकारी खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग