डॉ दिनेश पाल बनाए गए जेपीयू के पीआरओ

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पीआरओ के पद पर नंदलाल सिंह महाविद्यालय जैतपुर दाउदपुर के हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ दिनेश पाल की नियुक्ति की गई है। उक्त आशय का पत्र कुलपति डॉ फारुख अली के निर्देश पर जेपीयू के कुलसचिव ग्रुप कैप्टन श्री कृष्ण ने जारी करते हुए निर्देश दिया है कि डॉ पाल के उनके कार्यों के अतिरिक्त पीआरओ के पद पर भी कार्य करेंगे। इसके साथ ही डॉ हरीश चंद्र को आदेशित किया गया है कि वह जनसंपर्क पदाधिकारी का कार्यभार डॉ दिनेश पाल को सौंप देंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग