मानोपाली पंचायत के महादलित बस्ती के लोगों ने सड़क के लिए किया प्रदर्शन, कहा रोड नहीं तो वोट नहीं
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर प्रखण्ड के मानोपाली पंचायत के वार्ड न०-13 के महादलित बस्ती को पक्की सड़क से जोड़ने वाली खतियानी गैर मजूरूआ जमीन पर दबंगो के अतिक्रमण के विरुद्ध ग्रामीणों ने आज जम कर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार उक्त गाँव के महादलित बस्ती का जीवन यापन संपर्क रोड नहीं होने के कारण भारी कष्ट झेल रहे। लगभग 350 परिवारों की आबादी वाले दलित समुदाय के लोग अपने गाँव से मुख्य सड़क को जोड़ने के लिए बनियापुर के अंचलाधिकारी के साथ- साथ सदर अनुमंडल पदाधिकारी, व सारण के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन से लेकर सारण कमिशनर से लेकर बिहार के मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है ताकि महादलिताें का मुख्य सड़क से संपर्क स्थापित हो जाएं। गाँव के ग्रामीणों का कहना है कि इस गैर मजूरुआ जमीन पर आते जाते कई पीढ़िया गुजर गई पदाधिकारियो के ढुल-मूल रवैये के कारण आज तक यह टोला सड़क सम्पर्क से अछूता है महादलितों के सहायता के लिए आगे आने वाले एवं सड़क जन-प्रतिनिधि प्रत्यासी को ही वोट दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में शुशीला देवी, निर्माला देवी, फुलकुमारी, लालपति देवी, इन्दु देवी, जनकदेव राम, कमलेश राम, अभिषेक कुमार, राजन कुमार, सोनु कुमार के साथ दर्जनाें महादलित परिवार के लोग सामिल थें।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग