भोरे में चैतन्य देवियों की झांकी ने मन मोहा
गोपालगंज (भोरे)। दशहरा के मौके पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू की स्थानीय शाखा भोरे सेवा केंद्र पर चैतन्य देवियों की मनमोहक झांकी सजाई गई है। सेवा केंद्र प्रभारी रूबी बहन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष कोरोनावायरस महामारी के कारण देवियों की झांकी नवरात्रि का त्यौहार याद दिलाता है कि हर आत्मा अपने अंदर के असुरों को समाप्त करके दैवीय संस्कार को धारण करें मुश्किलें कोई भी आए तूफान को तोहफा मानकर हिम्मत का एक कदम मेरा मदद के हजार कदम भगवान के सफलता निश्चित है। वही मीरगंज सेवा केंद्र प्रभारी सुनीता बहन ने बताया कि पवित्रता प्रेम शांति खुशी इन्हें दैवीय संस्कार कहते हैं और काम क्रोध लोभ मोह अहंकार यह सब आसुरी संस्कार है इसलिए आसुरी संस्कारों पर विजय भी हमें स्वयं ही प्राप्त करनी होगी। इस कार्यक्रम में बीके विनोद भाई, सुनीता बहन, रूबी बहन, उर्मिला बहन, फुलझड़ी माता, सरपंच लालबाबू प्रसाद, रीता माता, रिंटू माता, शीला माता आदि लोग उपस्थित रहे।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास