बाइक रैली के साथ किया गया,माता की मूर्ती का विसर्जन
गोपालगंज (कुचायकोट)। उचकागांव के विजयी ब्रह्मा स्थान पर विहारा वेलफेयर फाउंडेशन के सौजन्य से हो रहे दुर्गापूजा का आज दशमी को विर्सजन हुवा। मां भवानी की प्रतिमा को ढोल नगाड़ों और जय माता दी के जय घोष के साथ उचकागांव का परिक्रमा करते हुए, कुचायकोट से पहाड़पुर छांगुर के रास्ते परमहंस बाबा के पोखरा में विसर्जित किया गया। मौके पर मनीष सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा पाबन्दियों को देखते हुए बिना लाउडस्पीकर और पंडाल के पूजा किया गया। वहीं विसर्जन के दौरान एक छोटा बाइक जुलुश निकाला गया। जिसमे में मुख्य रूप से शुभम सिंह, भीम सिंह, सौरभ सिंह, रोहन सिंह, राजा सिंह, दिव्यांशु सिंह, विश्वास सिंह, शिवेंद्र पाण्डेय, सूरज सिंह, उज्ज्वल सिंह, शिवम सिंह, गौरव सिंह, अमन सिंह, पप्पू चौहान, आदर्श, मनु, छोटू, चुन्नू आदी सैकड़ो लोग मौजूद रहें।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास