दहेज लोभियों ने एक बच्चे की मां को मारपीट कर घर से निकला, केस दर्ज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। सहाजितपुर थाना क्षेत्र के बतरौली गाव में एक बच्चे की माँ को दहेज लोभियों ने दहेज में बाइक की मांग को लेकर मारपीट कर घर से बाहर कर कर दिया है। जिस घटना को लेकर पीड़िता ने थाना में मामला दर्ज कराकर पति समेत चार को नामजद किया है। प्राथमिकी में पीड़िता असगरी खातून ने बताई है कि विवाह में दहेज के एक लाख की सामग्री सहित एक लाख बिस हजार नगद मायके वालों ने दिया था। दो वर्षों के बाद पुनः दहेज में बाइक के लिए दबाव बना कर प्रताड़ित किया गया। वहीं किरासन तेल छिड़क कर जान से मारने की कोशिश किया गया। घर से निकाल दिया गया। मामले में पति राजा भट उर्फ इमाम अली, हसबुन बीबी, गुलाम रसूल व पुतुल खातून को नामजद की है। मामले में पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग