छपिया में ट्रक की ठोकर से अधेड़ की मौत
तरैया(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र में तरैया-मसरख एसएच-73 सड़क पर छपिया बिंद टोली के समीप ट्रक की ठोकर से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक उक्त गांव निवासी 55 वर्षीय लक्ष्मी राउत बताया जाता है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मी राउत छपिया बाजार से सब्जी खरीदकर साइकल से घर वापस लौट रहें थे। इसी दौरान एसएच-73 पर छपिया बिन्द टोली के समीप तरैया की तरफ से काफी तेज गति में आ रहे ट्रक के चालक ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिससे वे ट्रक के पहिये के नीचे आ गए जिस कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने एसएच-73 सड़क को जाम कर दिया। जिससे सड़क पर दोनों तफर गाड़ीयों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना पाकर तरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुचे तबतक मसरख थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। सामाचार प्रेषण तक पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण में भेजने की प्रक्रिया में जुटी थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही अचानक हुई इस मौत की वजह से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग