भव्य आरती के साथ अखण्ड अष्टयाम का हुआ समापन
दाउदपुर/मांझी (सारण)। अरियांव गांव स्थित जरती माई काली स्थान परिसर में जगत कल्याण के उद्देश्य आचार्य उमानाथ तिवारी व मुन्ना पाठक के देख-रेख में 24 घण्टे के अखण्ड अष्टयाम का आयोजन किया गया। अष्टयाम का समापन क्षेत्र के चर्चित व्यास सुरेश यादव व दल के द्वारा भव्य आरती से हुआ। यजमान के तौर पर मुखिया पुष्पा वर्मा व उनके प्रतिनिधि शम्भूनाथ सिंह कुशवाहा व ललन प्रसाद, दिलीप पंडित, जयकिशुन मांझी, लालबाबू मांझी आदि पत्नी समेत शामिल हुए। इस अनुष्ठान का भव्य आयोजन समस्त ग्रामीणों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग