बंद घर से गहने व नगदी की चोरी, शिकायत दर्ज
तरैया(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहनेवाजपुर गांव में मंगलवार की रात्रि में एक बंद घर से बक्सा तोड़कर गहने व नगदी चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में उक्त गांव निवासी गृहस्वामी अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रात्रि में सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए। इसी दौरान उनके बंद पड़े पुराने घर में रखें हुए बक्से को तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा कपड़े, गहने व नगदी की चोरी कर लिया गया। घटना की जानकारी उनलोगों को सुबह में हुई, जब उनकी मां घर की साफ-सफाई करने गई। दरवाजा खोली तो दृश्य देखकर वह अचंभित रह गई। चोर बक्से के ताला को तोड़कर उसमें रखें मोबाइल, हजारों रुपये मूल्य के गहने, कपड़े समेत पांच हजार रुपये नगदी ले उड़े है। गृहस्वामी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध तरैया थाने में एक शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस प्राप्त शिकाय के आधार पर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग