राधेकृष्ण व रामजानकी की भव्य मन्दिर निर्माण के लिए की गई भूमि पूजन
- जहाँ प्रभु श्रीकृष्ण के वास होती हैं सुख ,शान्ति समृद्धि की कमी नही होती हैं: श्रीधर बाबा
मुरारी स्वामी की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। प्रखण्ड के रामपुर खाकी बाबा टोला मोहम्मदपुर में गुरुवार को राम जानकी, राधे कृष्ण मंदिर सह ठाकुरबाड़ी की नवनिर्माण के लिए भूमि पूजन संत श्रीधर दास जी महाराज के दिशा निर्देश में उनके शिष्य मुरारी स्वामी व विजय दास द्वारा की गई। इस दौरान रामपुर, कदना, महम्मदपुर समेत आसपास के कई गाँवो सैकड़ो लोग उपस्थित थे। मौके पर जदयू के वरीय नेता सह पूर्व जीप अध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद सिंह विकल मुखिया संघ के अध्यक्ष दिनेश राय मुखिया दिनेश प्रसाद यादव, लक्ष्मण प्रसाद सिंह ई० धर्मनाथ प्रसाद सिंह सत्यनारायण सिंह बलेश्वर सिंह सरपंच भरत प्रसाद यादव वार्ड सदस्य वकील प्रसाद,जितेंद्र राय जयनाथ राय सुरेश प्रसाद राय जलेश्वर राय दुर्गा राय दीनदयाल राय तुलसी राय वनारस राय समेत अन्य लोग उपस्थित थे। मौके पर पूज्य गुरुदेव श्रीधर बाबा ने कहा कि जहां भगवान श्री कृष्ण का विराजमान रहते हैं वहां पर सुख शांति समृद्धि की कभी कमी नहीं होती। पहले से राम जानकी मंदिर थी। इस बार नए सिरे से प्रभु राम के साथ भगवान कृष्ण भी प्रतिष्ठित होंगे। भगवान राम धर्म तो प्रभु कृष्ण कर्म के प्रतीक हैं। जदयू के वरीय नेता बैधनाथ प्रसाद सिंह विकल ने कहा कि काफी समय से खाकी बाबा के मठिया जर्जर अवस्था में थी आज से चार दशक पहले संत श्रीधर दास जी महाराज ने इसका जीर्णोद्धार किया था। पुनः एक बार उन्हीं के नेतृत्व में मंदिर का निर्माण होना गांव के लिए सौभाग्य की बात है। मुखिया दिनेश राय ने कहा कि धर्म समाज में फैले भेदभाव को मिटाते हुए एक सूत्र में बांधने का काम करती है।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा