सारण के गड़खा विधानसभा में वोटिंग के दौरान बवाल, ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप, हंगामे का वायरल हो रहा वीडियो
छपरा(सारण)। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में गड़खा विधानसभा क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में बूथ पर वोटिंग के दौरान हंगामे की खबर है। और एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना सुबह 8 बजे का बताया रहा है। बताया जा रहा है कि गड़खा विधानसभा क्षेत्र के मुबारकपुर गांव स्थित बूथ संख्या 248 एवं 249 पर हंगामा हुआ है। वायरल वीडियो में लोगों को कहते सुना जा रहा है कि बटन किसी का दबाया जा रहा है लाइट एक खास प्रत्याशी के पक्ष में जलता हुआ दिखाई दे रहा है। हलांकि मतदाताओं के हंगामे की खबर के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत करवा कर पुनः मतदान शुरू करवा दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग