छपरा जंक्शन पर ट्रेन में नशाखुरानों से सावधान रहने के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान
छपरा(सारण)। पूर्वाेत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर रेलवे चाइल्ड लाइन के द्वारा बुधवार को यात्रियों के बीच जागरुकता को लेकर अभियान चलाया गया। साथ ही यात्रियों के बीच चाइल्ड लाइन का हेल्पलाइन से संबंधित एक पैंपलेट भी उनके बीच बांटा गया। इस दौरान रेलवे चाइल्डलाइन के अमित कुमार, रिकी सिंह एवं अन्य सदस्यों के द्वारा जंक्शन एवं जंक्शन पर पहुंचनेवाली ट्रेनों के यात्रियों के बीच जागरुकता फैलाई गई। इस दौरान चाइल्ड लाइन के सदस्यों के द्वारा सभी यात्रियों के मोबाइल से हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर जानकारी प्राप्त करने के विषय में जानकारी दी। इस दौरान यात्रियों को बताया गया कि अगर ट्रेन में किसी बच्चे या बच्ची को लावारिश या भीख मांगते पाते हैं तो इसकी सूचना उनके द्वारा हेल्पलाइन नंबर पर दी जा सकती है। साथ ही यदि किसी व्यक्ति के साथ अधिक संख्या मे बच्चों को देखते हैं या फिर किसी भी प्रकार का शक होने पर उनके द्वारा रेलवे चाइल्ड लाइन के हेल्प लाइन नंबर 1098 पर फोन कर इसकी सूचना दी जा सकती है। इस मामले में रेलवे चाइल्डलाइन के अमित कुमार ने बताया कि अगर किसी यात्री के द्वारा किसी भी प्रकार की सूचना चाइल्डलाइन को दी जाती है तो उस यात्री के पहचान को सुरक्षित रखा जाएगा। इस दौरान सभी यात्रियों को रेलवे चाइल्ड लाइन के हेल्प लाइन का पैम्पलेट वितरित कर जागरुकता को लेकर अपील की गई। इस मौके पर चाइल्ड लाइन के घनश्याम भगत सहित अन्य पदाधिकारी गण भी मौजूद रहे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग