इसुआपुर में चाकूबाजी में किशोर जख्मी
छपरा(सारण)। इसुआपुर थाना क्षेत्र के पुछरीकला गांव में किसी विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में एक किशोर जख्मी हो गया। जख्मी किशोर स्थानीय थाना क्षेत्र के पुछरीकला गांव निवासी परमेंद्र राय का 17 वर्षीय पुत्र रवि कुमार बताया जाता है। किशोर को स्वजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार, किसी विवाद को लेकर गांव के किसी युवक ने उसके उपर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान चाकू उसके सिर पर लगा और उसे जख्मी हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी जा सकी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग