जेपीयू में अब लेट आने वालों की खैर नही
छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय में अब कार्यालय के बाबुओं व पदाधिकारियों की लेट-लतीफी नहीं चलेगी। नये कुलपति प्रो.फारूख अली ने जहां अपने योगदान के कुछ दिनों तक विवि के हर बातों को समझने व कार्यप्रणाली को समझने के लिए लगातार निरीक्षण करते रहे, वहीं अब उन्होंने सख्त निर्णय लेना शुरू कर दिया है। कुलपति ने मंगलवार को आदेश जारी कर शिक्षक व कर्मियों को निर्धारित समय तक विवि व कॉलेज में उपस्थिति सुनिश्चित करने संबंधी निर्देश जारी कर दिया है। इसके अनुसार अब सभी को सुबह 10:30 तक अपने कार्यालय व विभाग में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। 10:50 के बाद अटेंडेंस रजिस्टर को कुलपति के कार्यालय में भेजना होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग