छपरा में किशोरी ने फांसी लगाकर दे दी जान, सदमें में परिजन
छपरा(सारण)। भगवान बाजार थाना क्षेत्र के काशी बाजार मोहल्ले में एक किशोरी ने फांसी लगाकर बुधवार को खुदकुशी कर ली। किशोरी की पहचान सुरेश सिंह की 12 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी के रूप में हुई। सुरेश सिंह एकमा थाना क्षेत्र के तिलकाहा गांव के निवासी हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया। इस मामले में किशोरी की मां मीरा देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। मीरा देवी ने बताया कि पांच वर्षो से वह अपने पति सुरेश सिंह के साथ काशी बाजार में किराए पर रहती है। पति निजी चालक हैं। मंगलवार को वह अपने गांव एकमा थाना क्षेत्र के तिलकाहा मतदान करने गई थी। बुधवार की सुबह में पता चला कि उसकी छोटी पुत्री चांदनी कुमारी ने आत्महत्या कर ली है। उसकी उम्र करीब 12 वर्ष है। आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। घटना के समय उसके पिता और बड़ी बहन वह भाई घर में थे। किशोरी कमरे को बंद कर गले में दुपट्टे से फंदा लगाकर पंखे से झूल गई थी। सुबह में देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर स्वजनों ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो, वह पंखे से लटक रही थी। इस घटना के कारण किशोरी के परिजनों में मातम छा गया है और सभी का रो-रोकर हाल बेहाल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग