तरैया में बाइक की ठोकर से पति की मौत, पत्नी घायल
तरैया (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पचभिडा नहर सड़क को पार कर रहे दंपती को बाइक सवार ने ठोकर मार दी। दुर्घटना में पचभिडा गांव के महेश सिंह की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। गंगौली गांव निवासी बाइक चालक गोविंदा महतो भी टक्कर के बाद घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह महेश सिंह और उनकी पत्नी नहर के समीप सड़क पारकर धान लाने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही अनियंत्रित बाइक ने दोनों को ठोकर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक पलट गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल महेश सिंह, उनकी पत्नी और बाइक चालक गोविंदा को रेफरल अस्पताल तरैया में पहुंचाया। जहां तीनों का प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं चिकित्सकों ने महेश सिंह को प्राथमिक इलाज के बाद छपरा रेफर कर दिया। छपरा ले जाने के दौरान महेश सिंह की रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद महश्ेा की पत्नी और उसके पुत्र पप्पू कुमार व सोनू कुमार का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग