हाईवे पर तेज गति से जा रही स्कॉर्पियो पलटी, युवक घायल
गोपालगंज। कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा के समीप एनएच 28 पर बने गड्ढे के कारण तेज गति से जा रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे स्कॉर्पियो में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस स्कार्पियो को जब्त कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के छपिया वार्ड संख्या 23 निवासी रामाधार प्रसाद के पुत्र राहुल कुमार अपनी स्कार्पियों से किसी काम से कुचायकोट की तरफ जा रहे थे। अभी ये सासामुसा के समीप पहुंचे ही थे कि स्कार्पियो का पहिया एनएच पर बने गड्ढे में चला गया। जिससे स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास