चूल्हे की चिगारी से आग लगने से पांच आवासीय झोपड़ी राख
बरौली(गोपालगंज)। बरौली के बेलसड़ गांव में खाना बनाते समय एक आवासीय झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते ने आग ने चार और आवासीय झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तक तक पांचों आवासीय झोपड़ी तथा उसके रखे गए सभी सामान जलकर राख हो गए। आग में अपनी आवासीय झोपड़ी चलने से सदमे में एक महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि बेलखड़ गांव निवासी हीरा महतो की आवासीय झोपड़ी में खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिगारी से इनकी आवासीय झोपड़ी में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते बगल के चार और आवासीय झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। पांचों झोपड़ी धूं-धूंकर जलने लगी। आग की लपटें देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक पांचों आवासीय झोपड़ी तथा उसमें रखे गए सभी सामान जल कर राख हो गए। जिनकी झोपड़ी जली है उसमें हीरा महतो, श्रीभगवान महतो, मंटू महतो, बब्लू तथा कामेश्वर महतो शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि झोपड़ी चलने से सदमे में आई श्रीभगवान महतो की पत्नी कलावती देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की जाने लगी। लेकिन उससे पहले ही इनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने आग लगने से पांच आवासीय झोपड़ी जलने तथा सदमे से एक महिला की मौत की सूचना अंचल कार्यालय को दे दी है। हालांकि नुकसान का जायजा लेने अंचल कार्यालय से कोई नहीं पहुंचा।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास