ननिहाल में घर के बाहर से बालक लापता, अपहरण की आशंका पर नाना ने दर्ज कराया एफआईआर
डोरीगंज(सारण)। डोरीगंज थाना क्षेत्र के पश्चिमी बलुआ गांव से एक आठ वर्षीय बालक घर के पास से ही लापता हो गया। बालक गड़खा थाना क्षेत्र के ठीकहां मरीचा गांव निवासी निवासी मनोज राय का पुत्र प्रीतम कुमार बताया गया है। प्रीतम दो महीने से पश्चिमी बलुआं गांव में अपने ननिहाल में रह रहा था। उसका अपहरण किए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए प्रीतम के नाना शारदा राय ने डोरीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया कि प्रीतम तीन नवंबर की दोपहर में खेलने के लिए बगल के ही हनुमान मंदिर के पास गया था । शाम तक नहीं आने के बाद खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कुछ पता नही चल सका। इसके बाद काफी खोजबीन की गई। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है । मामले की जांच की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग