सड़क दुघर्टना में नगरा के किशोर की मौत, सदमें में परिजन
छपरा(सारण)। नगरा-मशरक रोड में गौरा बाजार के समीप मुख्य मार्ग पर बाइक दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई। मृतक नगरा गांव निवासी कलाम कुरैशी का 16 वर्षीय पुत्र शेरू कुरैशी उर्फ एजाज अहमद बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह बाइक से कहीं जा रहा था तभी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद आनन फानन में उसके घरवाले उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद स्वजनो में कोहराम मच गया। वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग