बनियापुर में दहेज के लिए नवविवाहिता को जलाकर हत्या करने के मामले में एफआईआर
बनियापुर(सारण)। नव विवाहिता को पति एवं ननद द्वारा दहेज के लिये प्रताड़ित करते हुए जलाकर हत्या करने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पुछरी का है। मामले की प्राथमिकी मृतका के पिता व सिवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव निवासी चंद्रमा चौधरी ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। जिसमे दामाद मनोज चौधरी एवं उनकी दो बहनें संगीता देवी एवं सीमा कुमारी को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि 26 जुलाई 2019 को हिन्दू रीति-रिवाज से अपनी पुत्री गुड़िया की शादी पुछरी निवासी मनोज चौधरी के साथ कि थी। शादी के कुछ महीनों तक सब कुछ ठीक रहा।मगर बाद में पति एवं उनकी दोनों बहनों द्वारा मेरी पुत्री पर पिता से दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने को लेकर अमानवीय व्यवहार करते हुए प्रताड़ित किया जाने लगा।इस दौरान मेरी पुत्री ने मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नही होने का हवाला देते हुए रुपये मांगने से इंकार कर दिया। जिसके बाद आरोपितों ने गत मंगलवार को मेरी पुत्री को जलाकर मार डाला। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि मामले की सूचना पर पुत्री के ससुराल पहुँचा तो देखा कि घर के सभी सदस्य गायब है और पुत्री की पूर्णतः जली हुई शव लावारिस स्थिति में पड़ा है।तथा बगल में ही किरासन तेल का खाली डिब्बा पड़ा हुआ था।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसांधन में जुटी है।हालांकि अबतक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नही हो सकी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग