चुनाव ड्यूटी से गायब रहने पर दो महिला पर्यवेक्षिका से शोकॉज
बनियापुर(सारण)। चुनाव कार्य में ड्यूटी से गायब रहने के मामले में बनियापुर की दो महिला पर्यवेक्षिकाओं से शोकॉज किया गया है। 24 घण्टे के भीतर स्पष्ठ जवाब नहीं दिए जाने पर सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दोनो पर्यवेक्षिकाओं के विरुद्घ विभागीय कार्रवाई की बात भी कही गई है। आईसीडीएस, छपरा द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया है कि बीते एक नवम्बर को उप विकास आयुक्त तथा बीडीओ बनियापुर द्वारा निर्वाचन क्षेत्र का निरीक्षण किया जा रहा था। निरीक्षण के क्रम में बनियापुर में तैनात महिला पर्यवेक्षिका रूपा कुमारी तथा प्रीति कुमारी दोनो ड्यूटी से गायब थी। अनुपस्थिति की जानकारी के बाद दोनों पर्यवेक्षिकाओं को प्रखंड मुख्यालय में अविलम्ब उपस्थित होने का व्हाट्सएप के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया परन्तु, निर्देश का कोई प्रतिउत्तर दोनो द्वारा नहीं दिया गया जो कार्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता तथा उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना का परिचायक है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग