गोपालगंज में रबी फसल अभियान में 6700 मीट्रिक टन डीएपी की पड़ेगी जरूरत
गोपालगंज। वर्तमान रबी अभियान में जिले को 6700 मीट्रिक टन डीएपी तथा 2998 एमटी एनपीके की दरकार होगी। कृषि विभाग खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने की तैयारियों में लगा हुआ है। जिले को प्राप्त होने वाली डीएपी व एनपीके खाद निर्धारित किए गए खाद की दुकानों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि खाद की कमी जैसी समस्या से किसानों को निजात मिल सके। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान रबी अभियान में करीब 97 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बुआई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अलावा इसके दलहन व तेलहन की खेती भी की जानी है। रबी अभियान के दौरान डीएपी व एनपीके के अलावा एसएसपी व एमओपी खाद की दरकार होती है। कृषि विभाग ने बताया कि वर्तमान रबी अभियान में जिले को 6700 मीट्रिक टन डीएपी की जरूरत है। विभाग ने दावा किया है कि समय से किसानों को खाद उपलब्ध करा दिया जाएगा। बहरहाल विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्तमान अभियान में सबसे अधिक डीएपी व एनपीके की दरकार कुचायकोट प्रखंड को है। विभागीय स्तर पर खाद के दुकानदारों को सरकार की ओर से निर्धारित दर पर किसानों को हर तरह का खाद उपलब्घ कराने का निर्देश जारी किया है।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास