गोपालगंज में तालाब से मछली मारने का विरोध करने पर फरसा से हमला, पांच घायल
गोपालगंज। गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में तालाब से मछली मारने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने लाठी डंडे व फरसा से हमला कर एक ही परिवार के पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि बड़हरा गांव निवासी सुदर्शन चौहान के तालाब में गांव के कुछ लोग जबरन मछली मार रहे थे। जिसे देखकर सुदर्शन महतो तथा उनके घर के लोग मछली मारने का विरोध करने लगे। इसी दौरान फरसा व लाठी डंडे से हमला कर सुदर्शन महतो, ओमप्रकाश महतो, मुन्नी देवी, आकाश कुमार व शुभम कुमार गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस घटना के बाद आसपास ने सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास