राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

महिला को डायन कह कर प्रताड़ित करने का आरोप, विरोध करने पर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

महिला को डायन कह कर प्रताड़ित करने का आरोप, विरोध करने पर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के गलीमापुर गांव में एक महिला को डायन कहकर प्रताड़ित करने तथा विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में घायल व्यक्ति उक्त गांव निवासी महाराणा प्रताप सिंह द्वारा सदर अस्पताल में पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष दिए गए फर्द बयान के आधार पर तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें कहा गया है कि मैं दुकान पर था। उसी समय राजीव रंजन सिंह उर्फ गुल्लू सिंह, राकेश कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, छविनाथ सिंह, आये और मेरी भौजाई प्रभावती देवी को डायन कहकर गाली-गलौज करने लगे। जब मैं इसका विरोध किया तो गाली देते हुए सभी लोग राइफल के बट एवं लाठी, डंडा, रॉड से मुझे जान मारने की नियत से मारने लगे। बीच-बचाव करने पप्पू सिंह आए तो उन्हें भी लाठी डंडे और रड से मारकर घायल कर दिये। इसी क्रम में मेरे गले से सोने का चेन राजीव रंजन सिंह उर्फ गुल्लू सिंह ने छीन लिया तथा मेरे पॉकेट से पच्चीस हजार रुपए छविनाथ सिंह ने निकाल लिया। मैं पूर्व मुखिया हूं, मुझसे प्रतिमा पांच हजार रुपए रंगदारी स्वरूप मांगा गया। नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी गई। हल्ला सुनकर आसपास के लोग आए एवं हम लोगों को बचाए। घायल अवस्था में हम दोनों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसरख में किया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज के लिए हम दोनों को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।