ट्यूशन पढ़ने गया छात्र नहीं लौटा घर, मां बेहाल
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के धवरी मदारपुर गांव में 15 वर्षीय छात्र घर से ट्यूशन पढ़ने जाने के बाद वापस नही लौटने पर परिजनों ने थाना पुलिस को आवेदन दिया जिसमें धवरी मदारपुर गांव की राजकुमारी देवी पति-भिखर महतो ने बताया कि उसका 15 वर्षीय लड़का पहृलाद कुमार 05 नवम्बर को सुबह में साइकिल से ट्यूशन पढ़ने गया था, शाम तक घर वापस नही लौटा। काफी खोजबीन करने पर भी उसका पता नहीं चल पाया। छात्र के पास जो मोबाइल हैं वो भी बंद हैं। परिजनों ने थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग