गोपालगंज में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला पर कुदाल से हमला
विजयीपुर(गोपालगंज)। विजयीपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने एक महिला पर कुदाल से हमला कर दिया। इस हमले में सिर फूट जाने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्वजनों ने महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के देवरिया रेफर कर दिया। बताया जाता है कि जगदीशपुर गांव निवासी एक महिला अपने घर के आंगन में स्नान कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस का एक व्यक्ति वहां पहुंच गया तथा उससे छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर महिला पर उसने कुदाल से हमला कर दिया गया। इस हमले में सिर फूट जाने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों ने महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के देवरिया रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर घायल महिला के पति ने अपने ही गांव के निवासी नित्यानंद कुम्हार उर्फ चोखा के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। पुलिस आरोपित पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास