गोपालगंज: आठ साल की बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, महिला थाना में दर्ज होगा फर्दबयान
भोरे (गोपालगंज)। भोरे थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की एक बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। इस घटना को लेकर बच्ची के स्वजनों ने थाना में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि भोरे के एक गांव में एक आठ साल की बच्ची अपने चाचा के साथ घर के बाहर स्थित एक चबूतरे पर सोई हुई थी। रात में करीब 12 बजे उसके चाचा उठकर लघुशंका करने चले गए। इसी बीच एक युवक वहां पहुंच गया तथा बच्ची का मुंह दबाने के बाद उसे उठाकर बगल में स्थित बाथरूम में लेकर चला गया तथा बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बताया जाता है कि लघुशंका से वापस आने पर जब बच्ची नहीं मिली तो उसके चाचा उसे खोजने लगे। इसी दौरान युवक बच्ची को उसके घर के बगल में छोड़कर फरार हो गया। बच्ची से अपने साथ हुई घटना की जानकारी होने पर स्वजन शनिवार को उसे लेकर भोरे थाना पहुंचे। स्वजनों ने इस घटना को लेकर आवेदन दिया। इस संबंध में थाना पुलिस की माने तो बच्ची को महिला थाना गोपालगंज भेजा दिया गया है। महिला थाना में बच्ची का फर्द बयान दर्ज होगा।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास