बांस की झाड़ी में फेकी गयी बच्ची मिली, भेजी गई चाइल्ड लाइन

पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के विशुनपुरा सरदारगंज गांव में सोमवार की सुबह एक दिन नवजात बच्ची बास के बसवारी में फेकी अवस्था में पाई गई। मौके पर गांव वालों की सूचना पर मौके पर पकड़ी गांव की आशा कार्यकर्ता रिंकू देवी ने बच्ची को अपनी सुरक्षा में लेकर पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने जांच किया तों बच्ची स्वस्थ और जीवित अवस्था में पायी गई। आशा कार्यकर्ता ने बताया कि सुबह में गांव वालों ने बताया कि बासवरी में एक दिन की अज्ञात नवजात बच्ची फेकी अवस्था में फेकी गई है जिसके रोने की आवाज़ पर शौच की गई महिलाओं ने देखा और मुझे सूचना दी, जिसे मैंने उठाकर पीएचसी मशरक में पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने बताया कि नवजात बच्ची की डिलेवरी सही समय पर हुई हैं और वह स्वस्थ हैं उसके शरीर पर चींटी लगी हुई थी वही फेंकने के दौरान सर पर मामूली चोट लगा हुआ है।बच्ची का साफ सफाई कर चाइल्ड लाइन टीम मेम्बर अखिलेंद्र सिंह और थाना पुलिस को सूचना देकर सुपुर्द कर दिया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग