खाना बना रही विवाहिता से छेड़छाड़, बचाने आए पति से मारपीट
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में शुक्रवार की देर रात खाना बना रही विवाहिता से घर में पीछे से गांव का ही युवक घुसकर गलत नियत से छेड़खानी करने लगा। जिस पर महिला द्वारा शोर मचाने पर पहुंचे पति को मारपीट कर घायल कर मनचला युवक फरार हो गया। घायल पति का पीएचसी मशरक में उपचार किया गया। मामले में महिला ने बताया कि गांव का युवक घर में पीछे के दरवाजे से घुस गया और मैं खाना बना रही थी। उसी दौरान पीछे से दबोच लिया और कपड़े फाड़ने लगा। जिससे मैं निवस्त्र हो गई। उसी दौरान मेरे चिल्लाने पर पति और देयादीन के आने पर उनसे मारपीट करते हुए युवक फरार हो गया। पीड़ित पक्ष के द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया। जिसमें पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग