मां-बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर जख्मी किया
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में परमेश्वर ठाकुर के खेत मे अमरूद के पेड़ लगा था। पेड़ के डाली पटीदार सुरेन्दर ठाकुर के द्वारा काटा जा रहा था। तो उषा देवी 45 वर्ष पति परमेश्वर ठाकुर ने डाली काटने पर विरोध किया। तब तक सुरेन्दर ठाकुर हाथ मे कुल्हाड़ी लिए उषा देवी के हाथ पर प्रहार कर दिया और हाथ जख्मी होते ही महिला खेत मे गिर पड़ी। तब तक उषा देवी की पुत्री बेवी कुमारी 18 वर्षीय आई अपने माँ को बचाने के लिए तब तक उस लड़की को भी मार कर जख़्म कर दिए। आनन फानन में मशरक पीएचसी में पहुंची। जहां पर पीएचसी के प्रभारी अनंत नारायण कश्यप मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग