घोघाड़ी नदी में डूबे स्वर्णकार के परिजनों को मुखिया ने दिया चार लाख का चेक
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोटद्ध राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के स्वर्ण टोला निवासी की घोघाड़ी नदी में डूबने से मौत हो गई थी जिसमें बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के तरह से चार लाख का चेक पीड़ित परिवार के पत्नी को मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह के द्वारा दिया गया। मामला है कि स्वर्ण व्यवसायी युगल किशोर प्रसाद की मेला बाजार सब्जी मंडी में जाने के दौरान शौच करने घोघाड़ी नदी में डूब मौत हो गई थी। जिसमें बिहार सरकार आपदा प्रबंधन विभाग के तरफ से मुवाअजा दिया जाना था जिसमें पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने सहयोग कर पीड़ित परिवार के पत्नी शोभा देवी को चार लाख का चेक दिलवाया। मुखिया प्रतिनिधि ने पीड़ित परिवार को चेक सौंपा। मौके पर शिक्षक मंटू कुमार सिंह, अखिलेश सिंह मौजूद रहे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग